प्रशासनमध्यप्रदेश
वृद्धजनों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की रहेगी सुविधा
कलयुग की कलम से राकेश यादव
वृद्धजनों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की रहेगी सुविधा
कलयुग की कलम कटनी-जिले में 5 सितंबर को आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जरावस्था जन्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वृद्ध जनों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारी से संबंधित निःशुल्क औषधि प्रदान की जाएगी।
शिविर में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच रक्तचाप, रक्तशर्करा, हीमोग्लोबिन, दृष्टि,जोड़ों की जांच,श्रवण,छाती की निःशुल्क जांच की जायेगी। इसके अलावा, वृद्धजनों को दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी और परामर्श दिया जाएगा।
ग्रामीण जनों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं। यह शिविर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल और उनके जीवन को स्वस्थ बनाने में मदद करेगा।



