पान उमरिया थाना से विदा हुए कर्मठ सिपाही मनोज कुमरे, गृह जिला मंडला हुआ स्थानांतरण थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ ने दी आत्मीय विदाई,
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पान उमरिया थाना से विदा हुए कर्मठ सिपाही मनोज कुमरे, गृह जिला मंडला हुआ स्थानांतरण थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ ने दी आत्मीय विदाई,
कलयुग की कलम उमरिया पान -उमरिया थाना में लंबे समय तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनहितैषी पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले आरक्षक मनोज कुमरे का स्थानांतरण उनके गृह जिला मंडला हो गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद पान उमरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा उन्हें आत्मीय विदाई दी गई।


मनोज कुमरे ने वर्ष 2018 में आरक्षक (कांस्टेबल) पद पर अपनी पहली जॉइनिंग पान उमरिया थाना से की थी। लगभग 5 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहचान एक ऐसे पुलिसकर्मी के रूप में रही, जो अपराधियों और जुर्म करने वालों के प्रति सख्त, वहीं आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और सहयोगी व्यवहार रखने वाले थे।

थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने विदाई अवसर पर कहा कि मनोज कुमरे जैसे कर्मठ और ईमानदार पुलिसकर्मी किसी भी थाने की ताकत होते हैं। उन्होंने अपने कार्य से न केवल विभाग का नाम रोशन किया, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि भी बनाई। समस्त थाना स्टाफ ने उनके कार्य व्यवहार, समयपालन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की खुलकर प्रशंसा की।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावुक क्षणों में सहकर्मियों ने कहा कि मनोज कुमरे का पान उमरिया थाना से जाना जरूर एक कमी छोड़ेगा, लेकिन मंडला जिले में भी वे उसी निष्ठा और लगन से सेवा देंगे, ऐसी सभी को उम्मीद है।
अपने संबोधन में मनोज कुमरे ने पान उमरिया थाना में बिताए गए समय को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया और समस्त अधिकारियों, सहकर्मियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां भी सेवा का अवसर मिलेगा, वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यभाव से कार्य करते



