उमरिया पान मंडल कार्यालय पचपेढी में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया के नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियो की बैठक हुई संपन्न।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान मंडल कार्यालय पचपेढी में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष श्री आशीष चौरसिया के नेतृत्व में मंडल कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियो की बैठक हुई संपन्न।
कलयुग की कलम उमरिया पान -भाजपा मंडल उमरियापान की नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बड़वारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के नेतृत्व में उमरियापान मंडल कार्यालय पचपेढी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।


बैठक की शुरुआत में मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और भारत माता के तेल चित्र पर तिलक, बंदन और माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व दिया है, मैं पार्टी को विश्वास दिलाता हूं कि तन, मन और धन से पार्टी की सेवा करूंगा और भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक सभी नए संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मजबूत से काम करेंगे।
विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और उन्हें अपने दायित्वों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बडवारा के लोकप्रिय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुष्पहार और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।









