मध्यप्रदेश

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को मिला जन-सहभागिता का विस्तार शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में विकासखंड स्तरीय आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

कलयुग की कलम से राकेश

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को मिला जन-सहभागिता का विस्तार शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में विकासखंड स्तरीय आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर नशामुक्ति, दहेज उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

कलयुग की कलम उमरिया पान -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड ढीमरखेड़ा द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, उमरियापान में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत सरस्वती पूजन के साथ हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही।

oplus_34

कार्यक्रम के दौरान सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं, जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का संचालन 12 जनवरी से 26 जनवरी तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर तक रैली, चौपाल, ग्रामोत्सव एवं सामूहिक श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री (पूर्व) विजय दुबे ने ग्रामीण विकास की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया ने विकसित भारत की संकल्पना एवं रामजी योजना पर अपने विचार रखे।

समाजसेवी राजेश ब्यौहार ने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे ने ढीमरखेड़ा विकासखंड में जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने नशामुक्ति को लेकर युवाओं को जागरूक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं जन अभियान परिषद के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बबीता शाह, उपसरपंच रिंकू मिश्रा, दिनेश असाटी, राहुल पांडेय, राकेश यादव, राजेन्द्र चौरसिया, सेक्टर प्रभारी प्रकाशनाथ साहू, कोदुलाल हल्दकार, श्रीकांत पटेल, दीपप्रताप बेन, पंकज नामदेव, परामर्शदाता अंकित झारिया, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, नीलम मौर्य सहित बड़ी संख्या में सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button