मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत बरेली सरपंच ने जन कल्याण शिविर को बनाया मजाक 1घंटे बाद ही सरपंच महोदया गायब हो गई शिविर से कई ग्रामीणों को नहीं मिला शासन की योजनाओं का लाभ गांव की कुछ महिलाएं जब सरपंच महोदया से नाली (गंदगी) के विषय में बात करनी चाही तो सरपंच महोदया बातों को अनसुना कर बगैर जवाब दिए हुए वहां से निकल गई यह आरोप गांव की महिलाओं ने लगाए है।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ग्राम पंचायत बरेली सरपंच ने जन कल्याण शिविर को बनाया मजाक 1घंटे बाद ही सरपंच महोदया गायब हो गई शिविर से कई ग्रामीणों को नहीं मिला शासन की योजनाओं का लाभ गांव की कुछ महिलाएं जब सरपंच महोदया से नाली (गंदगी) के विषय में बात करनी चाही तो सरपंच महोदया बातों को अनसुना कर बगैर जवाब दिए हुए वहां से निकल गई यह आरोप गांव की महिलाओं ने लगाए है।

कलयुग की कलम उमरिया पान-मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना जन कल्याण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बरेली में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बरेली के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच श्रीमती निर्मला सिंह मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याण शिविर में 12:00 बजे पहुंची एवं 1.30 पर शिविर से उठकर घर चली गई। सरपंच महोदया के द्वारा शासन की योजना में पानी फेरने का काम किया जा रहा है। मात्र एक घंटे के लिये शिविर में आना मजाक जैसे है। 

ग्रामीणों ने यह बताया कि सरपंच महोदया गांव के किसी पंचों से भी तालमेल बनाकर नहीं रखती जब शिविर में पहुंची तो मंच पर अकेली ही बैठी रही और करीब 130 बजे उठकर शिविर से रवाना हो गई बाकी शिविर में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सरपंच महोदिया जब शिविर के बाहर निकाली तो गांव की कुछ महिलाओं ने सरपंच महोदिया से कहा कि हमारे गांव में बहुत गंदगी है नालियों की साफ सफाई नहीं होती है जिसके कारण निकालने में बहुत मुश्किल होती है लोगों के घरों का गंदा पानी रोड पर बहता है जिसे आप मौके पर चलकर देख लो तो सरपंच महोदया ग्राम की महिलाओं की बातों को अनसुना कर बगैर जवाब दिए निकल गई।

महिलाओं ने यह भी बताया कि 4 से 6 माह में एक या दो बार कभी कभार सरपंच महोदया पंचायत आती हैं या फिर 26 जनवरी और 15 अगस्त को आती है बाकी टाइम सरपंच महोदया के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं ऐसी स्थिति में कैसे होगा गांव का विकास 

कुछ ग्रामीण लोगों ने यह भी बताया कि पंचायत भवन के बाजू में नदी में नहाने का सार्वजनिक घाट है वहां पर इतनी गंदगी फैली है पंचायत द्वारा साफ सफाई नहीं कराए जाने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है कुछ गांव के लोगों द्वारा यह बताया गया कि वहां पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा गया है जिसमें ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है पंचायत में शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई समाधान नहीं किया जाता। गांव की महिलाओं ने तो सीधे यह तक बोला कि जब सरपंच महोदया हमारी कोई बात नहीं सुनती है तो उन्हें बरेली गांव की सरपंच रहने का कोई मतलब नहीं निकलता है इनको यहां से रिटायर करो।

Related Articles

Back to top button