प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान के स्कूलों में 6 से 10 अप्रैल तक आधार शिविर विद्यार्थियों व आम नागरिकों के लिए सुनहरा मौका, कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान के स्कूलों में 6 से 10 अप्रैल तक आधार शिविर विद्यार्थियों व आम नागरिकों के लिए सुनहरा मौका, कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान

कलयुग की कलम उमरिया पान – जिले में आधार सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष पहल की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर 6 अप्रैल से 22 अप्रैल तक विभिन्न स्कूलों में आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उमरियापान क्षेत्र के लिए खास व्यवस्था के तहत सरस्वती स्कूल उमरियापान और शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल उमरियापान में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, जबकि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहरूआ में 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पद्मा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तथा महर्षि विद्या मंदिर बनहरी में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आधार कैंप आयोजित होंगे।

इन शिविरों में विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट, आधार सुधार, मोबाइल नंबर लिंकिंग सहित सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही, ऐसे हितग्राही जिनका आधार अपडेट न होने के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है, वे भी यहां अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे।

प्रशासन द्वारा रोजगार सहायक, पंचायत सचिव और पटवारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक लाकर उनका आधार अपडेट कराएं।

अपील:

उमरियापान क्षेत्र के विद्यार्थी एवं नागरिक निर्धारित तिथियों में शिविरों में पहुंचकर आधार से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button