Blog

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

भोपाल। आखिरकार शुक्रवार रात छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

इससे पहले दीपक सक्सेना के छोटे पुत्र अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए थे। दीपक सक्सेना कमलनाथ के सबसे करीबी व विश्वास पात्र माने जाते थे। छिंदवाड़ा दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी उनके घर जाकर लंबी मुलाकात की थी। सक्सेना शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे और भाजपा की विधिवत सदस्यता ले ली।

Related Articles

Back to top button