कटनी शहर, उमरिया पान और ढीमरखेड़ा में खाद्य विभाग की सख्ती होली–ईद से पहले मिठाइयों पर शिकंजा, 35 खाद्य नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी शहर, उमरिया पान और ढीमरखेड़ा में खाद्य विभाग की सख्ती होली–ईद से पहले मिठाइयों पर शिकंजा, 35 खाद्य नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे
कलयुग की कलम उमरिया पान-आगामी होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए जिले में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच करते हुए पिछले एक सप्ताह में 35 नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
कटनी शहर राजस्थान मिष्ठान भंडार, दुर्गा चौक — बेसन लड्डू, आटा लड्डू, बर्फी, छेना रसगुल्ला साक्षी स्वीट, माधवनगर — काजू पतासा, मैसूर पाक एल.एम. प्रोविजन स्वीट — नमकीन, लड्डू बीकानेर स्वीट — मूंग बर्फी, गुझिया बाहुबली खोवा, खोवा मंडी — खोवा, पनीर केशरवानी खोवा — खोवा, क्रीम सरावगी कमीशन एजेंट — फ्लेक्सी क्रीम
ढीमरखेड़ा क्षेत्र
शिवम स्वीट — मावा, पेठा कृष्णा डेयरी स्वीट — मगज लड्डू
उमरिया पान क्षेत्र
गागा होटल — खोवा बच्चा होटल, विलायत कला — खोवा बर्फी, रसगुल्ला श्रीराम स्वीट — खोवा बर्फी विजयराघवगढ़ क्षेत्र सरगम स्वीट मार्ट — खोवा, पेड़ा बीकानेर मिष्ठान भंडार — रसगुल्ला, छेना मिठाई, खोवा
मिलावट पर रहेगी सख्त नजर
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मावा, खोवा और मिठाइयों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें और केवल विश्वसनीय दुकानों से ही मिठाई एवं खाद्य सामग्री खरीदें।



