प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान बिजली ऑफिस के परिसर में गंदे पानी का सैलाब, लोगों का आना-जाना मुश्किल सफाई व्यवस्था फेल: नाली जाम, पावर हाउस में भर रहा गंदा पानी उपभोक्ता एवं कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान बिजली ऑफिस के परिसर में गंदे पानी का सैलाब, लोगों का आना-जाना मुश्किल सफाई व्यवस्था फेल: नाली जाम, पावर हाउस में भर रहा गंदा पानी उपभोक्ता एवं कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

कलयुग की कलम उमरिया पान — जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरिया पान इन दिनों गंभीर स्वच्छता समस्या से जूझ रही है। पावर हाउस स्थित बिजली कार्यालय के पास नाली चोक हो जाने के कारण गंदा पानी भर गया है, जिससे वहां का पूरा परिसर दलदल में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि बिजली विभाग के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली ऑफिस के पास बनी नाली की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई है, जिसके चलते पानी का निकास पूरी तरह बाधित हो गया है। परिणामस्वरूप गंदा पानी सड़क और कार्यालय परिसर में भर गया है। यह स्थिति न केवल असुविधा पैदा कर रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रही है।

पावर हाउस परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन मंदिर तक पहुंचने का रास्ता गंदे पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहद कठिनाई हो रही है। कई लोग मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हैं, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बिजली विभाग के कर्मचारी भी इस समस्या से खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि रोजाना दफ्तर पहुंचना और कामकाज करना मुश्किल हो गया है। वहीं, बिजली बिल जमा करने या अन्य कार्यों के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों और स्थानीय नागरिकों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाली की साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

Back to top button