मध्यप्रदेश
नरवाई जलाने के प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर थाना उमरियापान में दर्ज की गई FIR..
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा नरवाई जलाने के संबंध मे जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद भी खेत में गेंहूॅ की कटाई के बाद बचे अवशेष को जलाने पर सोमवार को उमरियापान पुलिस थाने में एफ.आई.आर दर्ज की गई।
कलेक्टर की अपील
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिले के किसान भाईयों से अपील की है कि वे फसल की कटाई के बाद अवशेष नहीं जलायें। नरवाई जलाने से आस-पास के खेतों में खड़ी फसल को भी आग की चिंगारी से क्षति पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा पर्यावरणीय नजरिये से भूमि की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। कलेक्टर ने अपनी अपील मे कहा है कि मृदा उर्वरता बढ़ानें वाले सूक्ष्म जीवाणु आग मे जलकर मर जाते है जिससे उत्पादकता पर असर पडता है। साथ ही आग लगने से जान- माल के खतरे की भी आशंका बनी रहती है।

कोटवार ने कराई एफआईआर



