प्रशासनमध्यप्रदेश

झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फाइनल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न अनुशासन, देशभक्ति और समन्वय का भव्य प्रदर्शन, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

झिंझरी पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फाइनल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न अनुशासन, देशभक्ति और समन्वय का भव्य प्रदर्शन, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कलयुग की कलम कटनी -झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अब पूरी तरह अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह मुख्य समारोह की अंतिम एवं फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रिहर्सल में आयोजन स्थल पर वही वातावरण देखने को मिला, जो गणतंत्र दिवस के दिन रहने वाला है।

फाइनल रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर सभी व्यवस्थाएं वास्तविक समारोह की तरह ही की गईं, जिससे तैयारियों की परख की जा सके।

रिहर्सल में शामिल विभिन्न प्लाटूनों ने आकर्षक, अनुशासित और पूर्ण समन्वय के साथ परेड का प्रदर्शन किया। कदमताल की सटीकता, अनुशासन और तालमेल ने उपस्थित अधिकारियों के साथ-साथ दर्शकों को भी प्रभावित किया। परेड के दौरान जवानों की एकरूपता और अनुशासन ने देश की एकता और शक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और बलिदान की भावना को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थितजनों से भरपूर सराहना मिली।

रिहर्सल के दौरान व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि 26 जनवरी को मुख्य समारोह गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, उपायुक्त नगर निगम श्री शैलेष गुप्ता सहित पुलिस, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। फाइनल रिहर्सल के साथ ही जिलेवासियों में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल और अधिक प्रबल हो गया है।

Related Articles

Back to top button