कटनी- सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की फसल का उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन के पश्चात धान स्लाट बुक करने के लिए अंतिम तिथि 9 जनवरी थी उसके पश्चात उसे बढ़ाकर अंतिम तिथि 13 जनवरी की गई एवं फसल बेचने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। लेकिन 9 जनवरी से पहले ही पोर्टल पर स्लॉट बुक नहीं हो रहे। स्लाट बुक की तिथि समय से पहले ही बंद होने के कारण जबलपुर जिला कटनी जिला एवं अन्य जगह के किसान को अपनी धान की फसल समर्थन मल्यू में बेचने की चिंता सता रही है। किसानों को अपनी फसल खरीदी केंद्र में बेचने हेतु पहले ऑनलाइन स्लाट बुकिंग करानी होती है। लेकिन ऑनलाइन स्लाइट बुकिंग साइड बंद होने के कारण किसानों को अपनी धान की फसल बेकने की चिंता सता रही है। जबकि किसानों के मोबाइल में मेसेज भी आ रहा है कि स्लॉट बुक करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है।
9 जनवरी सुबह ही स्लाइड बुकिंग बंद होने के कारण गरीब किसान दिन रात या तो अपने मोबाइल में साइड की तरफ टकटकी लगाए या फिर ऑनलाइन दुकानों के चक्कर काट रहे कि कब साइड खुले और हम अपनी धान का स्लाट बुक करें।
किसानों ने मांग की है कि साइड जो बंद है उसे शीघ्र चालू किया जाए। एवं स्लाट बुकिंग डेट भी बढ़ाई जाए। इस समय स्लॉट बुकिंग साइड बंद होने की वजह से किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य पर अपनी धान बेकने की चिंता सता रही है उनकी धान की फसल का क्या होगा।