उमरियापान जाने निकले वृद्ध लापता, परिजन परेशान किसी भी सज्जन को जानकारी मिले तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9712914574 पर सूचना देकर मानवीय सहयोग प्रदान करें।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान जाने निकले वृद्ध लापता, परिजन परेशान किसी भी सज्जन को जानकारी मिले तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9712914574 पर सूचना देकर मानवीय सहयोग प्रदान करें।
कलयुग की कलम उमरिया पान -ग्राम पंचायत महनेर निवासी संतोष कोरी के पिता गया प्रसाद कोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गया प्रसाद कोरी 24 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे घर से साइकिल द्वारा उमरियापान जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों द्वारा उनकी तलाश आस-पास के मोहल्लों, गांव, रिश्तेदारियों एवं संभावित स्थानों पर की गई, किंतु अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। वृद्ध के लापता होने से परिवारजनों में गहरी चिंता व्याप्त है।
हुलिया विवरण:
कद : लगभग 5 फुट 2 इंच उम्र लगभग 62 वर्ष पहनावा : काली जैकेट, सफेद शर्ट, काली पैंट साथ में : साइकिल
परिजन एवं ग्रामवासियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी सज्जन को गया प्रसाद कोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9712914574 पर सूचना देकर मानवीय सहयोग प्रदान करें।



