ऑपरेशन ‘शिकंजा’ का असर: कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1.60 लाख की अवैध शराब और 12 लाख की कार जब्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ का असर: कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1.60 लाख की अवैध शराब और 12 लाख की कार जब्त
कलयुग की कलम कटनी – जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत कोतवाली पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों पर करारा प्रहार किया। पुलिस ने करीब 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत की 270 लीटर अवैध देशी शराब और 12 लाख रुपये मूल्य की अर्टिगा कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
पहली कार्रवाई अल्फर्टगंज क्षेत्र में की गई, जहां दबिश देकर पुलिस ने सत्यम जायसवाल (29) निवासी बी.डी. अग्रवाल वार्ड को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर की बाड़ी से 15 कार्टून में रखी 135 लीटर देशी शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में बैलट घाट बरगद के पास खड़ी एक अर्टिगा कार (MP 21 ZG 7198) से 135 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस को देखकर चालक पवन पाठक निवासी पन्ना मोड़ मौके से फरार हो गया। हालांकि एक विधि उल्लंघनकारी बालक को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
उनि. कुलदीप सिंह, उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, रामपाल बागरी, आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक मिश्रा, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन एवं अजीत सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।कोतवाली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और इस तरह के अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



