Blogमध्यप्रदेश

जबलपुर में सुबह सुबह RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ के रिश्तेदार के घर ईडी ने रेड, प्रेस लिखी गाड़ी में पहुंंची टीम

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- भोपाल में सोने से नदी गाड़ी और करोड़ों रुपयों के नगद के साथ पकड़े गए आरटीओ के पूर्व कॉस्टेबल सौरभ शर्मा के बाद अब उसके रिश्तेदारों पर भी ईडी ने नजर गड़ा ली है। शुक्रवार को जबलपुर में सुबह सुबह सौरभ के रिश्तेदार बताए जा रहे बड़े नामी बिल्डर रोहित तिवारी के घर ईडी ने रेड मार दी। प्रेस लिखी गाड़ी में पहुंंची टीम ने किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ के जवान पूरे बंगले को घेरे हुए हैं। अंदर कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बाजनामठ शास्त्री नगर स्थित रोहित तिवारी के घर ईडी की टीम ने धावा बोल दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा से मिले इनपुट और गठजोड़ के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शहर के बड़े बिल्डरों में रोहित तिवारी की गिनती होती है। वह लक्ज़ीरियस लाइफ जीने का शौकीन है। शहर के गढ़ा और चौकीताल इलाके में बिल्डर रोहित तिवारी की टाउनशिप चल रही हैं।
रोहित तिवारी का शहर ही नहीं प्रदेश के कई बड़े नेताओं और अफसरों के साथ गठजोड़ है। जिसका फायदा वह अपने बिजनेस में उठाता है। ईडी की टीम घर के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि सौरभ शर्मा का बड़ा पैसा रोहित तिवारी के जरिए इन्वेस्ट हुआ है। सौरभ शर्मा के घर से हाल में कई किलो चांदी-सोना और करोड़ों रुपए कैश मिला था।

Related Articles

Back to top button