प्रशासनमध्यप्रदेश

संवाद से समाधान’ की गूंज भोपाल तक: राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में कटनी सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संवाद से समाधान’ की गूंज भोपाल तक: राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में कटनी सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने निभाई अहम भूमिका 

कलयुग की कलम भोपाल/कटनी – भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सम्मेलन का भव्य आयोजन 16 एवं 17 मार्च 2026 को भोपाल स्थित निनाद सभागार, पंडित सुंदरलाल शर्मा व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में किया गया। “संवाद से समाधान” थीम पर आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय “विकसित भारत के पुनरुत्थान के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान” रहा, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय निदेशक (म.प्र./छत्तीसगढ़) डॉ. अशोक कुमार श्रोति, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. मनोज अग्निहोत्री तथा युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े समन्वयक, जिला संगठक, प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से डॉ. शोभाराम मेहरा और डॉ. देवांशु गौतम सहित कटनी जिले का भी प्रभावी प्रतिनिधित्व रहा। कटनी से जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील बाजपेई (शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय), डॉ. चित्रा प्रभात (शासकीय कन्या महाविद्यालय), कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी (शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा) एवं डॉ. अरविंद सिंह (शासकीय महाविद्यालय बरही) ने सहभागिता की।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री अनुपम राजन की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका, समाज में सकारात्मक परिवर्तन और युवा शक्ति के योगदान पर गहन चर्चा की गई।

सम्मेलन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल विचार-विमर्श का मंच बना, बल्कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान कर गया।

Related Articles

Back to top button