आस्थामध्यप्रदेश

घुघरा धाम में भक्ति की गूंज: श्री 1008 बच्चू महाराज का भव्य स्वागत, हवन-पूजन व भंडारे के साथ संकीर्तन का समापन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

घुघरा धाम में भक्ति की गूंज: श्री 1008 बच्चू महाराज का भव्य स्वागत, हवन-पूजन व भंडारे के साथ संकीर्तन का समापन

कलयुग की कलम सिलौंडी – क्षेत्र के ग्राम धनवाही स्थित घुघरा धाम में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध संत श्री 1008 बच्चू महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अमोल खोह से पधारे महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हवन-पूजन, संकीर्तन और भंडारे के साथ श्रद्धा व उत्साह के माहौल में हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर संत का स्वागत किया और धर्मस्थल के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

अपने प्रवचन में श्री 1008 बच्चू महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धर्म, सेवा और संस्कारों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही उन्होंने सभी से अपने माता-पिता की सेवा को जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य बताया।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने घुघरा धाम के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण तथा धनवाही से घुघरा धाम तक पक्की सड़क निर्माण कराने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला मंत्री प्रशांत राय, सरपंच द्रोपदी बहादुर सिंह, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सोनू दुबे, अमरेश राय, विजय धुर्वे, उर्मिला कुलस्ते, विजय सिंह धुर्वे, मोती हल्दकार, सोनल मिश्रा, गुमान सिंह धुर्वे, रोशन सिंह, भद्दे सिंह, प्रेम सिंह, जगती सिंह, जितेंद्र सिंह, मुकेश वरकड़े, रामचंद्र यादव, रामदास बर्मन, शैतान सिंह धुर्वे, आनंद साहू, राकेश त्रिपाठी, गणेश बागरी, नारायण सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button