प्रशासनमध्यप्रदेश

मझगवा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण मे कलेक्टर को मिली खामियां, खरीदी प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा बड़वारा के प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी, अमांडी केन्द्र क्रमांक 1 मझगवां उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में अव्यवस्थाएं पाये जाने पर कलेक्टर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी प्रभारी को बदलनें का निर्देश दिया।

औचक निरीक्षण पर गेंहूॅ उपार्जन केन्द्र मझगवां मे कलेक्टर श्री प्रसाद को असामयिक वर्षा से उपार्जित स्कंध को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था नहीं पाई गई। वहीं उपार्जन केन्द्र में भौतिक संसाधन पंखा, छन्ना, ग्रेडर और तौल कांटे आदि भी उपलब्ध नहीं मिले, गेंहॅू खरीदी भी निरंक पाई गई। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे को बदलकर यहां उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह को देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बड़वारा संदीप सिंह ठाकुर और खाद्य विभाग के मैदानी अधिकारी और सी.ई.ओ जनपद के.के.पाण्डे बड़वारा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button