Blog
उमरियापान थाना प्रभारी की सजगता से घर से बिना बताये निकले दो बच्चों को पुलिस ने चंद घंटो में ग्राम पचपेढ़ी से किया दस्तयाब
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
उमरियापान- उमरियापान थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को फोन के माध्यम से पता चला कि ग्राम पचपेढ़ी में दो बच्चे बैठे हुए है। जो कि अपने आप को कुम्मी का बता रहे हैं और जबलपुर जाने का साधन देख रहे हैं। जिस पर स्टाफ को भेजकर बच्चों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला यह बच्चे उमरियापान के ही पुरवा मोहल्ला निवासी मुन्ना कोरी के बच्चे महेंद्र व बसंत हैं। बच्चों को उनके मामा-तुलसीराम पिता दीप चंद्र कोरी उम्र 46 साल निवासी उमरियापान पुरवा मोहल्ला के सुपुर्द कर दिया गया है।




