मध्यप्रदेश

जबलपुर में ई-केवायसी में ढिलाई बरतने पर 13 राशन दुकानों पर जुर्माना, जिला आपूर्ति नियंत्रक ने की कार्रवाई

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- जिले में ई-केवायसी में ढिलाई बरतने पर खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय ने जिले की 13 राशन दुकानों पर 3-3 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई ने बताया कि ई-केवायसी करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में जिन शासकीय उचित मूल्य दुकानों ने कम संया में ई-केवायसी की है, उनके विरुद्ध सहायक आपूर्ति अधिकारी, संजय खरे ने प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत किए थे। उसी आधार पर राशन दुकान के विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

तीन-तीन हजार रुपए राजसात

नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अर्थदंड लगाया गया है। इन दुकानों की जमा प्रतिभूति राशि में से तीन-तीन हजार रुपए राजसात किए गए हैं। उन्होंने विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे 3 दिन में 90 प्रतिशत हितग्राहियों की ई-केवायसी पूरी करें।

Related Articles

Back to top button