एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेश

15 साल पुरानी खेती पर कब्जे का विवाद: महुआ पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाने से बढ़ा तनाव, थाने पहुंचा मामला

कलयुग की कलम से राकेश यादव

15 साल पुरानी खेती पर कब्जे का विवाद: महुआ पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाने से बढ़ा तनाव, थाने पहुंचा मामला

कलयुग की कलम उमरिया पान – ग्राम भसेड़ा के मोहारी टोला भसेड़ा में जमीन को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर उभरकर सामने आ गया है। वर्षों से खेती कर रहे परिवार ने दूसरे पक्ष द्वारा झोपड़ी निर्माण किए जाने पर आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय सिंह (32 वर्ष), पिता गुलजार सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम भसेड़ा थाना उमरिया पान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके परिवार के कब्जे में करीब ढाई एकड़ जमीन है, जिस पर वे पिछले 15–16 वर्षों से लगातार खेती करते आ रहे हैं। उक्त जमीन के पास महुआ के पेड़ भी लगे हुए हैं।

बताया गया है कि गांव के ही झनक सिंह, पिता भन्नु सिंह, हर साल उन महुआ पेड़ों से महुआ बीनते रहे हैं और उनका दावा है कि पेड़ सरकारी जमीन पर स्थित हैं। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने कभी भी महुआ बीनने से नहीं रोका।

लेकिन शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे स्थिति तब विवादित हो गई, जब झनक सिंह द्वारा महुआ पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाई जाने लगी। इस पर गुलजार सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि यह जमीन उनकी है, जिस पर वे वर्षों से खेती कर रहे हैं, इसलिए यहां निर्माण नहीं किया जा सकता।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी हो गई। घटना की जानकारी गांव के सरपंच अशोक दाहिया एवं ग्राम कोटवार रामलाल दाहिया को भी दी गई।फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button