प्रशासनमध्यप्रदेश
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एवं संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए कंट्रोल रूम में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो की ली बैठक
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- कटनी जिले में वर्तमान परिदृश्य एवं भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव एवं संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो की बैठक ली गई । जिसमें विभिन्न गंभीर विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर अपनी पूर्व तैयारी को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा प्रशासनिक इकाइयों में तालमेल एवं राहत एवं बचाव कार्य हेतु प्रशासनिक मशीनरी की क्षमता विकसित करना था, जिसके फलस्वरुप किसी भी विषम स्थिति में रिमेडिकल सर्जरी के रूप में राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।




