मध्यप्रदेश
ढीमरखेड़ा SDM ने किया उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, 2 डांक्टरों सहित 7 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, सभी अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को बीएमओ ने जारी किया नोटिस
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी – ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले और एसडीएम को प्रसूति वार्ड में पर्याप्त साफ़ -सफाई नहीं मिली। इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके प्रसाद मौजूद रहे। एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके ने सभी अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।



