महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी पालन का दिया गया प्रशिक्षण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को बकरी पालन का दिया गया प्रशिक्षण
कलयुग की कलम कटनी-मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी में स्व सहायता समूहों एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


प्रशिक्षण में जानकारी दी गई की बकरी के दूध में गंध आती है यह गंध बकरे के सिर में पाई जाने वाली ग्रंथि से निकलने वाले कैजिक अम्ल के कारण होता है जो बकरी के दूध द्वारा शीघ्र सोख लिया जाता है गंध से बचाव के लिए बकरे को बकरियों से 16 मीटर दूर बांधने की जानकारी दी गई। बकरियां में होने वाले जीवाणु जनित रोग न्यू मोनिया जहरीले दस्त खुरों का रोग संक्रामक गर्भपात तिल्ली ज्वर गलघोटूं आंतों की टीवी एवं थनैला रोग विषाणु जनित रोग के अंतर्गत खुर पका मुंह पका बकरी में प्लेग एवं चेचक तथा बाह्य एवं आंतरिक परजीवी रोगों की पहचान तथा उपचार एवं रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। आवास के लिए बकरी का बाड़ा संतुलित पोषण आहार एवं चारा के अंतर्गत पेड़ों की पत्तियां झाड़ियां घास तथा विभिन्न चारा की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे तथा कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा एवं ओमप्रकाश तिवारी द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया जा रहा है।



