राजनीति

महिला के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद दमोह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को हटाया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया कड़ा एक्शन

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

दमोह- दमोह जिले के बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव को पद से हटा दिया गया है। भरत यादव का एक ऑडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वो एक महिला से बातचीत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे थे। अब इसी वीडियो के आधार पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।

BJYM जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल

बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भरत यादव एक महिला से बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं और इतना ही नहीं ऑडियो में भरत यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार तक पहुंचा जिनके निर्देश पर अब भरत यादव के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है।
bjp_letter.jpgभरत यादव को जिलाध्यक्ष के पद से हटाया
दमोह भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि भरत यादव को बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से हटाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर एक्शन लिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने इस पर संज्ञान लिया है। अत: आपको जिला अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाता है।

Related Articles

Back to top button