जनसुनवाई में उमड़ा जनसमूह — 137 मामले सुने गए, अधिकारियों ने दिए त्वरित निराकरण के आदेश सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, तथा डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके एवं ज्योति लिल्हारे मौजूद रहे।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसुनवाई में उमड़ा जनसमूह — 137 मामले सुने गए, अधिकारियों ने दिए त्वरित निराकरण के आदेश सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, तथा डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके एवं ज्योति लिल्हारे मौजूद रहे।
कटनी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जन समस्याओं की बाढ़ सी उमड़ पड़ी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई सुनवाई में कुल 137 आवेदकों की शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिन पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश जारी किए।
सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, तथा डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उईके एवं ज्योति लिल्हारे मौजूद रहे।
अधूरी सड़क निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश
ग्राम पंचायत बिलहरी के आवेदक राजेन्द्र प्रसाद सेन ने बताया कि वार्ड क्रमांक-12 में सड़क निर्माण कार्य विगत एक माह से अधूरा पड़ा है, जिससे दैनिक आवाजाही में परेशानी हो रही है। मामले पर जनपद पंचायत रीठी के सीईओ को तुरंत कार्यवाही कर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
किसान सम्मान निधि भुगतान पुन: शुरू कराने की मांग
ग्राम धूरी के रामस्वरूप विश्वकर्मा ने शिकायत की कि पात्र होने के बाद भी पिछले छह माह से पीएम किसान सम्मान निधि तथा सीएम किसान कल्याण राशि नहीं मिल रही है। शिकायत पर अधीक्षक भू-अभिलेख को पात्रता अनुसार भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए गए।
आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति विवाद पर जांच
तहसील विजयराघवगढ़ के जारारोड़ा की प्रिया गुप्ता ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका हेतु आवेदन करने पर मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त होने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया। दावा-आपत्ति लंबित होने की स्थिति पर महिला एवं बाल विकास विभाग को जांच कर उचित निराकरण के निर्देश दिए गए।



