मध्यप्रदेशराजनीति

भोपाल में पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से गूंजा भोपाल, देखें वीडियो

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- भोपाल का लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार को एमपी के दौरे पर रहे और सागर और हरदा में पीएम मोदी की जनसभा के बाद भोपाल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो हुआ। पीएम के रोड शो में भारी भीड़ पहुंची और हर तरफ एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार के साथ ही जय श्री राम के नारे सुनाई दिए।

मोदी मय हुआ भोपाल

पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो भोपाल के मालवीय नगर के एयरटेल ऑफिस से शुरु हुआ तो भोपालवासियों ने दिल खोलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए गए, पीएम मोदी की तस्वीरों और बैनरों को हाथों में लेकर रोड के दोनों तरफ लोग पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए खड़े थे। जिनका पीएम नरेन्द्र मोदी हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पीएम नरेन्द्र मोदी रथ पर सवार होकर कमल का फूल लिए लोगों से कमल (भाजपा) को वोट देने की अपील कर रहे थे। रथ पर पीएम मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। रोड शो के न्यू मार्केट पर पहुंचने पर न्यू मार्केट के व्यापारियों व इंतजार कर रहे लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button