मझगवां थाने के एएसआई संतोष पटेल ने बताया कि ग्राम भीखाखेड़ा में बलराम पटेल के खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से प्रतापपुर निवासी संतोष उर्फ मारू कोल की मौत हो गई। मृतक की बहन और बहनोई लल्लू ने आग बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके।
पुलिस ने बताया कि जीजा-साले फसल की तकवारी करते थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लल्लू अपनी पत्नी के साथ फसल की सिंचाई के लिए पानी लगा रहे थे। रात 10 बजे झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख वे उस ओर दौड़े, तब तक संतोष गम्भीर रूप से झुलस गया था। जब तक वे आग पर काबू पाते, तब तक संतोष की मौत हो चुकी थी। इस बीच सूचना पर ग्रामीण भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग लगी है या लगाई गई है।