उमरिया पान धोरेश्वर में भक्ति की अविरल धारा भागवत महापुराण कथा में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया गुरु तुला दान, लिया संतों का आशीर्वाद
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान धोरेश्वर में भक्ति की अविरल धारा भागवत महापुराण कथा में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया गुरु तुला दान, लिया संतों का आशीर्वाद
कलयुग की कलम उमरिया पान -ग्राम धोरेश्वर में आयोजित भागवत महापुराण कथा के दौरान क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इसी दौरान बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह कथा में सम्मिलित हुए। उनके आगमन पर पूरा पंडाल भक्ति संगीत और जयघोष से गूंज उठा।

विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने 108 श्री बनवारी दास जी महाराज का लड्डुओं से गुरु तुला दान कर गुरु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। गुरु कृपा से ही व्यक्ति को विवेक, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। गुरु तुला दान के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने गुरु चरणों में नमन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और सेवा का संदेश देने वाली जीवंत परंपरा है। गुरु आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भाव जागृत होता है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणजनों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव और सुदामा जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने अपने प्रवचन में कहा कि जब मनुष्य अहंकार त्यागकर भक्ति और सेवा को अपनाता है, तभी जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। श्रद्धालुओं ने शांत मन से बैठकर कथा का श्रवण किया और धर्म लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, समाजसेवी राजेश व्यवहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, मंडल महामंत्री अंकित झारिया सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो की उपस्थित रही।



