मध्यप्रदेशराजनीति

एमपी के जबलपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद घेरा थाना

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में नगर कांग्रेस ने रविवार को लार्डगंज थाने का घेराव कर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नशे का जाल युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। चोरी, छेड़छाड़ और लूट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस चालानी कार्रवाई की आड़ में वसूली कर रही है।

इससे पहले कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिकों ने श्रीनाथ की तलैया से पैदल मार्च निकाला। विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। धारा 177 व 185 का दुरुपयोग रोका जाए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ सत कार्रवाई और अवैध चालानों पर रोक प्राथमिक मांग है। प्रदर्शन में दिनेश यादव, सतेंद्र जैन, डॉ. अरविंद जैन, मतीन अंसारी, कदीर सोनी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, झल्ले लाल जैन, मुकेश राठौर, अनुराग जैन गढ़वाल, अयोध्या तिवारी, याकूब अंसारी, संजय साहू, हर्षित यादव, प्रमोद पटेल, वकील अंसारी, अतर अंसारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिव कुमार चौबे, आजम अली खान, आरिफ बेग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button