Blog

मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों के कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नईदिल्ली- लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फुंक चुका है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट मंगलवार शाम को जारी की है जिसमें मध्यप्रदेश की 43 नामों का ऐलान किया गया है इनमें मध्यप्रदेश की सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भाजपा भी मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
सीधी से कमलेश्वर पटेल
सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
भिंड से फूल सिंह बरैया
मंडला से ओमकार मरकाम
देवास से राजेन्द्र मालवीय
खरगोन से पोरलाल खरते
टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार
धार से राधेश्याम
बैतूल से रामू टेकाम

सतना सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सतना लोकसभा सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिए जाने से यहां चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। दरअसल सिद्धार्थ सिंह सतना से मौजूदा विधायक हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में सांसद गणेश सिंह को हराया था। अब भाजपा ने एक बार फिर गणेश सिंह को सतना से अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने भी गणेश सिंह को ही हराने वाले सिद्धार्थ सिंह को लोकसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि क्या सिद्धार्थ सिंह विधानसभा चुनाव की ही तरह एक बार फिर गणेश सिंह को हराते हैं या फिर गणेश सिंह लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला चुकाते हैं।
इन सीटों पर आमने-सामने की तस्वीर साफ
सीधी- राजेश मिश्रा (भाजपा) V/S कमलेश्वर पटेल (कांग्रेस)
सतना- गणेश सिंह (भाजपा) V/S सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस)
भिंड – संध्या राय (भाजपा) V/S फूल सिंह बरैया (कांग्रेस)
मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा) V/S ओमकार मरकाम (कांग्रेस)
देवास – महेन्द्र सिंह सोलंकी (भाजपा) V/S राजेन्द्र मालवीय (कांग्रेस)
खरगोन- गजेन्द्र पटेल (भाजपा) V/S पोरलाल खरते (कांग्रेस)
भाजपा ने 24 सीटों पर उतारे हैं ये प्रत्याशी
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके

Related Articles

Back to top button