दुर्घटनामध्यप्रदेश

शोक समाचार: महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. प्रमोद वर्मा का निधन, विश्वविद्यालय में शोक की लहर,शैक्षणिक जगत ने एक दूरदर्शी, कर्मठ और समर्पित शिक्षाविद को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शोक समाचार: महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. प्रमोद वर्मा का निधन, विश्वविद्यालय में शोक की लहर,शैक्षणिक जगत ने एक दूरदर्शी, कर्मठ और समर्पित शिक्षाविद को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं 

कलयुग की कलम उमरिया पान – महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. प्रमोद वर्मा का मंगलवार देर रात लगभग 10:30 बजे हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे विश्वविद्यालय परिवार सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रो. डॉ. वर्मा सोमवार को उज्जैन से आए थे। मंगलवार रात्रि को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया।

उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। चाहे जल संरक्षण से जुड़े नवाचार हों या विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रक्रियाओं एवं ग्रेजुएशन से संबंधित व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन—उनके नेतृत्व को हमेशा सराहनीय माना गया।

उज्जैन ले जाई गई पार्थिव देह

रात्रि में ही उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम उज्जैन ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय में शोक की लहर

उनके निधन से महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में गहरा शोक व्याप्त है। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।शैक्षणिक जगत ने एक दूरदर्शी, कर्मठ और समर्पित शिक्षाविद को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं  है।

Related Articles

Back to top button