शिकायतकर्ता अंजलि बर्मन ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप उमरिया पान थाना प्रभारी के सरकारी आवास में चोरी का है मामला
कलयुग की कलम से राकेश यादव
शिकायतकर्ता अंजलि बर्मन ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप उमरिया पान थाना प्रभारी के सरकारी आवास में चोरी का है मामला

मध्य प्रदेश कटनी-उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय के सरकारी आवास में हुई चोरी का सक घर में काम करने वाली अंजलि बर्मन पर है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है माधव नगर पुलिस ने बताया कि हीरल रायपति सिद्धार्थ राय की शिकायत पर नाम जद आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है शिकायत में बताया गया है कि घर पर काम करने वाली महिला अंजलि बर्मन निवासी नेपाली मुहल्ला ने घर में रखे सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार कर दिए हैं पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला से पूछताछ की गई है लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका
अस्पताल मैं इलाजरत अंजलि बर्मन
इधर अंजलि बर्मन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इधर अंजलि बर्मन ने पुलिस पर थाना के अंदर बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिला अस्पताल में भर्ती अंजलि बर्मन का कहना है कि वह पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने से उसे अंदरूनी चोट आई हैं महिला का कहना है कि चोरी के आरोप में महिला को माधव नगर थाना बुलाकर पुलिस ने अंजलि बर्मन को पाइप और लाठी डंडों से बांधकर पीटा है जिससे कि उसे चलते भी नहीं बन रहा है अंजलि बर्मन ने बताया कि वह उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय के सरकारी आवास में करीब एक माह से काम कर रही है वहीं महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सब इंस्पेक्टर और माधव नगर पुलिस एवं महिला पुलिस के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है इस मामले को लेकर माझी बर्मन समाज मैं आक्रोश है



