प्रशासनमध्यप्रदेश

विजयराघवगढ़ तहसील के हरदुवा कला निवासी परिजन को कलेक्टर श्री यादव ने शहीद श्री प्रदीप पटेल के पिता को स्वीकृत किया एक करोड़ रूपये

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विजयराघवगढ़ तहसील के हरदुवा कला निवासी परिजन को कलेक्टर श्री यादव ने शहीद श्री प्रदीप पटेल के पिता को स्वीकृत किया एक करोड़ रूपये

कलयुग की कलम कटनी-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने विजयराघवगढ तहसील के हरदुवा कला के शहीद जवान श्री प्रदीप पटेल के परिजनों को एक करोड़ रूपये की राशि देने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई घोषणा के परिपालन मे शहीद के पिता श्री बैसाखूलाल पटेल को व्यक्तिगत आर्थिक सहायता के रूप मे एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कर दी है।

विदित हो कि विगत 5 सितंबर 2024 को सिक्किम के पाक्योंग में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मां भारती के वीर सपूत, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम हरदुवा कला निवासी सेना के जवान श्री प्रदीप पटेल का निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खजुराहो में शहीद श्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किया था और एक करोड़ रूपये की स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा की थी। वहीं शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह तथा सांसद बी.डी.शर्मा अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शहीद के प्रति नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Related Articles

Back to top button