प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी में गणतंत्र दिवस समारोह की कमान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के हाथ झिंझरी पुलिस ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, राज्य शासन ने बदली अतिथि सूची

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में गणतंत्र दिवस समारोह की कमान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के हाथ झिंझरी पुलिस ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, राज्य शासन ने बदली अतिथि सूची

कलयुग की कलम कटनी -राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए जारी की गई मुख्य अतिथियों की सूची में संशोधन किया गया है। संशोधित सूची के अनुसार अब कटनी जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण करेंगे।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन परंपरागत गरिमा एवं उत्साह के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड, झिंझरी में किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तिवारी ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्य शासन द्वारा जारी सूची में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को ध्वजारोहण का दायित्व सौंपा गया था। संशोधन के बाद अब यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन के प्रमुख कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को दी गई है।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यह राष्ट्रीय पर्व गरिमा, अनुशासन और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button