प्रशासनमध्यप्रदेश

छात्रवृत्ति ओटीआर में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, शिक्षा विभाग व कॉलेज प्राचार्यों को दिए प्रगति के निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

छात्रवृत्ति ओटीआर में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, शिक्षा विभाग व कॉलेज प्राचार्यों को दिए प्रगति के निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को ओटीआर पंजीयन में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर की प्रगति मात्र 38.19 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो चिंताजनक है। उन्होंने निर्देशित किया कि समय-सीमा के भीतर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से ओटीआर कराया जाए, ताकि वे छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।

कक्षा 9वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के वे विद्यार्थी, जो केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये से कम) के पात्र हैं, उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।

एक बार ओटीआर नंबर प्राप्त हो जाने के बाद विद्यार्थियों को भविष्य में अगली कक्षाओं में भी इसी नंबर के माध्यम से छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। इसके लिए दोबारा ओटीआर कराने की आवश्यकता नहीं होगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पात्र विद्यार्थी का पंजीयन छूटने न पाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया 

Related Articles

Back to top button