बालाघाट जिला कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागृह में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, एडीएम श्री जीएस धुर्वे व एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने संयुक्त जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान 99 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों पर सम्बंधित विभागों के विभाग प्रमुख से त्वरित जानकारी ली गई। वहीं आवश्यक व वाजिब आवेदनों पर कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में देर से पहुँचने वाले 13 अधिकारियों का आधे दिन वेतन काटने के निर्देश दिए है।