प्रशासन

एमपी के गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ी, ICU में भर्ती

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

भोपाल- एमपी के गुना में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। कलेक्टर बैंस को जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। अमनवीर सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में गुना कलेक्टर का पदभार संभाला है।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मीटिंग से लौटने के बाद वे बीमार हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद अमनवीर सिंह को भोपाल रेफर किया गया है।
इधर जिले के अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि कलेक्टर बैंस का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। अपच होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एसिडिटी की दवा दी गई है।
अमनवीर सिंह एमपी के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। वे सन 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। गुना में बस हादसे के बाद उन्हें यहां कलेक्टर बनाया गया था। बताया जा रहा है कि वे सामान लेने भोपाल जा रहे थे कि रास्ते में बीमार हो गए।

Related Articles

Back to top button