मुख्यमंत्रीजनकल्याण अभियान-मंगलवार 31 दिसम्बर को आज 12 ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत देवरी पाठक एवं हरदी में शिविर लगाये जायेंगे
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्रीजनकल्याण अभियान-मंगलवार 31 दिसम्बर को आज 12 ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत देवरी पाठक एवं हरदी में शिविर लगाये जायेंगे
कलयुग की कलम उमरिया पान-मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में जिले की नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में रोजाना शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन के माध्यम से संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 31 दिसम्बर को 6 जनपद पंचायतों की 12 ग्राम पंचायतो मे शिविर का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बिचपुरा एवं करौदीखुर्द, जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत नीमखेड़ा एवं राखी सहित जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत देवरी पाठक एवं हरदी में शिविर लगाये जायेंगे।इसी तरह 31 दिसम्बर को जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत खरखरी एवं पौसरा, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत उमरिया डांग, जनपद पंचायत विजयराघवगढ की ग्राम पंचायत हरदुआ हनुमान व हन्तला मे शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा शिविर प्रभारी नियुक्त किये गए है।



