प्रशासनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी की 2.38 लाख लाड़ली बहनों को दी 35 करोड़ से अधिक की सौगात ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में पहुँचे 5.45 करोड़ रुपये

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी की 2.38 लाख लाड़ली बहनों को दी 35 करोड़ से अधिक की सौगात ढीमरखेड़ा की 37 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में पहुँचे 5.45 करोड़ रुपये

कलयुग की कलम कटनी -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम के माखननगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 947 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 35 करोड़ 4 लाख 76 हजार 300 रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई।

जिले में इस अवसर पर नगर निगम ऑडिटोरियम कटनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

इसके साथ ही जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित कर लाड़ली बहनों को योजना की जानकारी दी गई।

जनपद व नगरीय निकायवार राशि का विवरण

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 177 पात्र महिलाओं के खातों में 5 करोड़ 45 लाख 31 हजार 100 रुपये अंतरित किए गए।

जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 312 महिलाओं को 5 करोड़ 78 लाख 86 हजार 800 रुपये, बहोरीबंद की 40 हजार 100 महिलाओं को 5 करोड़ 88 लाख 13 हजार 400 रुपये, कटनी जनपद की 27 हजार 696 महिलाओं को 4 करोड़ 4 लाख 45 हजार 400 रुपये, रीठी की 25 हजार 770 महिलाओं को 3 करोड़ 78 लाख 83 हजार 600 रुपये तथा विजयराघवगढ़ जनपद की 34 हजार 800 महिलाओं को 5 करोड़ 11 लाख 96 हजार 400 रुपये की राशि प्रदान की गई।

वहीं नगरीय निकायों में नगर निगम कटनी की 28 हजार 53 महिलाओं को 4 करोड़ 8 लाख 97 हजार 900 रुपये, नगर परिषद बरही की 2 हजार 298 महिलाओं को 33 लाख 82 हजार 800 रुपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 265 महिलाओं को 32 लाख 74 हजार 500 रुपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 476 महिलाओं को 21 लाख 64 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित की गई।लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार महिलाओं की आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को निरंतर सशक्त बना रही है।

Related Articles

Back to top button