प्रशासनमध्यप्रदेश

संबल बना सहारा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के 148 श्रमिक परिवारों को दी 3.22 करोड़ की सहायता जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 30 परिवारों को 66 लाख रुपये,एक क्लिक में खातों में पहुँची राशि, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी राहत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

संबल बना सहारा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के 148 श्रमिक परिवारों को दी 3.22 करोड़ की सहायता जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के 30 परिवारों को 66 लाख रुपये,एक क्लिक में खातों में पहुँची राशि, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी राहत

कलयुग की कलम कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत कटनी जिले के 148 श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत दी। सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 3 करोड़ 22 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई।

इस सहायता से जिले के उन श्रमिक परिवारों को संबल मिला है, जो सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु जैसे कठिन हालात से गुजर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार राशि का वितरण विभिन्न जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के हितग्राहियों को किया गया।

 इस तरह हुआ राशि का वितरण

जनपद पंचायत कटनी के 20 परिवारों को 42 लाख रुपये, ढीमरखेड़ा के 30 परिवारों को 66 लाख रुपये, बड़वारा के 24 परिवारों को 46 लाख रुपये, रीठी के 14 परिवारों को 32 लाख रुपये तथा बहोरीबंद के 30 परिवारों को 68 लाख रुपये प्रदान किए गए। वहीं विजयराघवगढ़ जनपद के 9 हितग्राहियों को 22 लाख रुपये की सहायता मिली।

नगरीय क्षेत्र में भी सहायता राशि वितरित की गई, जिसमें नगर निगम कटनी के 16 परिवारों को 36 लाख रुपये, नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 2 परिवारों को 4 लाख रुपये और नगर परिषद बरही के 3 परिवारों को 6 लाख रुपये प्रदान किए गए।

संबल योजना: श्रमिकों के लिए जीवनरेखा

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक अपंगता पर 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। साथ ही अंत्येष्टि सहायता, प्रसूति सहायता और बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च भी सरकार वहन करती है।

यह योजना श्रमिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर कठिन समय में संबल देने का कार्य कर रही

Related Articles

Back to top button