मंत्री नागर सिंह चौहान का कद घटा
रामनिवास रावत से पहले वन मंत्रालय की जिम्मेदारी मोहन यादव कैबिनेट में नागर सिंह चौहान के पास थी। अब उनके पास आदिवासी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। भाजपा नेताओं की मानें तो नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान हाल में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद के तौर पर चुनी गई हैं। यही कारण है कि नागर सिंह चौहान के विभाग में कटौती कर उन्हें कम प्रभावशाली विभाग दिया गया है। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।