प्रशासनमध्यप्रदेश

शारदा मॉडल स्कूल बड़वारा में खेल प्रतिभाओं का उत्सव, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जनप्रतिनिधियों सहित रहे मौजूद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शारदा मॉडल स्कूल बड़वारा में खेल प्रतिभाओं का उत्सव, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जनप्रतिनिधियों सहित रहे मौजूद

कलयुग की कलम बड़वारा -शारदा मॉडल स्कूल बड़वारा में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक माननीय श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह रहे, जिन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए, ताकि वे सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो सकें।

समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम, शाला अध्यक्ष डॉ. वी. पी. द्विवेदी, जेके कंपनी के एमडी श्री आशीष, बड़वारा सीईओ श्रीमती प्रभा टेकाम, मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इनके अलावा श्री अजय सोनी, श्री हरिओम दास महाराज, श्री संतोष दुबे, श्री रामसेवक दुबे, जनपद सदस्य श्री विनय नंगवशी, श्री केतन गर्ग, श्री वीरभद्र दुबे, श्री कौशल तिवारी, श्री खेमचंद यादव, श्री अनिल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। समारोह में अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

Related Articles

Back to top button