प्रशासनमध्यप्रदेश

31 जनवरी तक विशेष अभियान : निर्माण श्रमिकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

31 जनवरी तक विशेष अभियान : निर्माण श्रमिकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान

कलयुग की कलम कटनी -मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित न रहे।

जिला श्रम पदाधिकारी श्री के.बी. मिश्रा ने बताया कि मंडल में पंजीकृत श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य अपनी समग्र आईडी, श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल कटनी, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ व बरही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी, बहोरीबंद, पान उमरिया, पहाड़ी एवं बड़वारा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), ग्राम रोजगार सहायक तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ अवश्य लें। यह अभियान श्रमिक परिवारों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Back to top button