छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आग लग गई। आग VIP गेट की तरफ मौजूद एक होटल के किचन में खाना बनाने के दौरान भड़की। जिससे वेंटिलेशन का हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद GRP और स्टाफ ने आग पर काबू पाया। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।