प्रशासन

कटनी जिले में रेत की रॉयल्टी को लेकर हुआ दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 लोग गंभीर, पढ़े पूरा मामला

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

कटनी- कटनी जिले के बड़वारा स्थित रेत खदान में रॉयल्टी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई है और चर्चाएं हैं कि गोलियां भी चलीं। घटना बीती रात की बताई गई है। दोनों पक्षों में पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े के दौरान एक फोर व्हीलर में भी तोड़फोड़ की गई है।

रेत की रॉयल्टी को लेकर खूनी विवाद

बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि शनिवार रात संजू पटेल निवासी झलवारा ने आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया है कि सांघी रेत खदान में उनका हाइवा वाहन रेत के लिए पहुंचा था। रॉयल्टी की राशि ज्यादा ली जा रही थी, जिसके बारे में ड्राइवर ने उन्हें फोन कर बताया तो वो अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो रेत कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में संजू के साथ उसके दोस्त भोलीराम पटेल को चोटें आई है, जिनका उपचार कराया गया है। फोर व्हीलर क्रमांक एमपी 21 सीबी 0681 भी तोड़ दिया गया है। इसी तरह रेत कंपनी के कर्मचारी गौरीशंकर पटेल ने भी थाना में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि हाइवा मालिक संजू पटैल द्वारा रॉयल्टी की राशि बिना दिए रेत ले जाई जा रही थी। कर्मचारियों ने रोका तो उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल एक कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button