भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान तेज: उमरियापान मंडल में कार्यशाला सम्पन्न पचपेड़ी मंडल कार्यालय में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान तेज: उमरियापान मंडल में कार्यशाला सम्पन्न पचपेड़ी मंडल कार्यालय में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
कलयुग की कलम उमरिया पान – कटनी जिले के उमरियापान मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पचपेड़ी स्थित मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण महाअभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठन को और सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं उमरियापान मंडल प्रभारी सुरेश राय ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी प्रशिक्षण वर्ग के लिए स्थान का चयन, समय और तारीख तय करने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 24 घंटे का होगा, जिसमें करीब 150 से 200 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। इसके लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और रुकने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया और राजेश ब्यौहार ने भी प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने किया, जबकि आभार प्रकट युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, राजेश ब्यौहार, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, सैकीं चौरसिया, मुन्नू गौतम, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, प्रदीप चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, जगन्नाथ मांझी, विनोद साहू, बड़ा गुप्ता, मुकेश बर्मन, राकेश दाहिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।



