प्रशासन

जबलपुर में सार्वजनिक मैदान पर सीएम राईस स्कूल बनाए जाने को लेकर भाजपा पार्षद का बवाल, कलेक्टर पहुंचे मौके पे

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- जिले में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के उद्देश्य से बनाए जा रहे सीएम राईज स्कूलों को लेकर जबलपुर में बवाल मच गया है। यहां भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने अपनी ही सरकार के द्वारा बनाए जा रहे स्कूल का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। यह क्षेत्र प्रदेश के कद्वार नेता और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के विधानसभा क्षेत्र में बन रहा था। विरोध के बाद मौके पर कलेक्टर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पार्षद ने सार्वजनिक मैदान पर स्कूल बनाए जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया है।

समझें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शहर के गढ़ा सहित &0 से अधिक कॉलोनियों के ब‘चों के खेलने के लिए बड्डा दादा मैदान एकमात्र खेल मैदान है। यहां हर साल कई बड़ी खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। प्रशासन ने इस मैदान की 16 एकड़ जमीन सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित कर दिया। हाल ही में स्कूल भवन का निर्माण भी शुरू हो गया। इससे नाराज क्षेत्रीय लोगों ने बुधवार को निर्माण कार्य का विरोध किया। इसके बाद निर्माण रोक दिया गया। बता दें कि बड्डा दादा खेल मैदान गढ़ा, पुरवा, मेडिकल, धनवंतरि नगर और शास्त्री नगर के बीच एकमात्र खेल मैदान है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनका बचपन इसी मैदान में खेलकर बीता है। यहीं पर क्षेत्र के ब‘चे, युवा खेलते और अभ्यास करते हैं। यदि मैदान पर स्कूल बन गया तो ब‘चे कहां खेलेंगे। क्षेत्रीय पार्षद जीतू कटारे, राजेंद्र बाल्मीकि, संतोष चक्रवर्ती, मोनू सरकार, मनोज बाल्मीकि, संदीप पटेल, दीपक राय, संजय पटेल ने कहा कि स्कूल का निर्माण दूसरी जगह किया जाए। खेल मैदान को हर हाल में सुरक्षित बचाया जाए। बड्डा दादा मैदान की जमीन मेडिकल कॉलेज के स्वामित्व की है। पहले यहां स्मार्ट सिटी के तहत मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन, कॉलेज प्रबंधन ने यह शर्त रख दी कि मिनी स्टेडियम का संचालन कॉलेज ही करेगा। इसलिए मिनी स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका।
प्रशासन ने स्कूल भवन निर्माण के लिए 16 एकड़ जमीन आवंटित की है। उसी पर स्कूल बनाया जा रहा है।

शैलेष पाठक, उप-प्राचार्य, सीएम राइज स्कूल मेडिकल, गढ़ा

Related Articles

Back to top button