ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: स्लीमनाबाद पुलिस ने 48 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: स्लीमनाबाद पुलिस ने 48 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए मात्र दो दिनों में एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई ने पुलिस की संवेदनशीलता और सतर्कता को एक बार फिर साबित किया है।
घटना 21 नवंबर 2025 की है, जब मानसी कोल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 644/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना स्लीमनाबाद की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और तकनीकी व पारंपरिक दोनों माध्यमों का उपयोग करते हुए बालिका की लोकेशन ट्रेस करने में सफलता पाई।लगातार प्रयासों का परिणाम 23 नवंबर 2025 को सामने आया, जब पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बाद में उसे आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर उसकी मां मानसी कोल के सुपुर्द कर दिया गया।
टीम का सराहनीय योगदान
कार्रवाई में निरीक्षक सुदेश कुमार, सउनि बृजेंद्र उर्मिलिया, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, आरक्षक अभिषेक राजावत, आरक्षक रोहित पाटकर और मआर नेहा भट्ट की विशेष भूमिका रही। टीम की तत्परता और समन्वित प्रयासों ने ऑपरेशन मुस्कान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।



