प्रशासनमध्यप्रदेश

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता ढीमरखेड़ा पुलिस ने दिल्ली से नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता ढीमरखेड़ा पुलिस ने दिल्ली से नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घर से बिना बताए लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को ग्राम सारगंपुर निवासी पिता ने थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 100/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतासाजी के आधार पर बालिका का सुराग दिल्ली में लगाया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 19 फरवरी 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

बालिका को सुरक्षित वापस लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

 सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर तथा आरक्षक अमित शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button